फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को देनी होगी स्पष्ट रिपोर्ट : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में किया गया समाधान शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बृहस्पतिवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निपटान के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।

एडीसी ने शिविर की प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए स्पष्ट किया कि अधिकारी केवल अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के भरोसे न रहें। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी स्वयं पोर्टल खोलकर शिकायतों की बारीकी से समीक्षा करें। एडीसी ने कहा कि जिन मामलों का तुरंत समाधान संभव नहीं है, उनके लिए स्पष्ट कारणों सहित रिपोर्ट तैयार रखें, ताकि समीक्षा बैठक में संतोषजनक जवाब दिया जा सके। बिना किसी ठोस कारण के शिकायतों को दोबारा लंबित रखने की प्रवृत्ति पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर के दौरान एडीसी ने बताया कि नागरिकों की ओर से सबसे अधिक समस्याएं परिवार पहचान पत्र में आय संबंधी त्रुटियों और नए सदस्य जोड़ने से जुड़ी प्राप्त हो रही हैं। इसके अलावा राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस और बिजली विभाग से संबंधित शिकायतों का भी अंबार लगा रहा। इन सभी मुद्दों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें