फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: संस्था के कार्यों में भाग लेने वाले पदाधिकारियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। नैना देवी सेवा समिति दल ने संस्था के कार्यों में सहयोग देने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सैक्टर-46 वर्धमान इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित मीटिंग में संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने वाले पदाधिकारियों की हौसलाफजाई की गई। बैठक की अध्यक्षता डाॅ. सतपाल बंसल ने जबकि संचालन महासचिव ओपी कौशिक ने की। उन्होंने कहा कि नैना देवी सेवा समिति दल समय-समय पर अनेक सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। इन कार्यक्रमों में संस्था के पदाधिकारी एवं सहयोगी बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाते हैं। आज संस्था द्वारा सेवा कार्यों में सहयोग देने वाले संस्था के उपप्रधान बी डी बंसल, प्रैस सचिव किशोर शर्मा, सुमन जैन, पुष्पा बंसल, सुदेश कौशिक, डॉ. सत्यपाल मित्तल, राजकुमार शर्मा, सुबोध नागपाल, संदीप बसल, वर्धमान जैन, अशोक शर्मा, कृष्णचंद कौशिक एवं भारत कौशिक को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें