संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। श्री बजरंग दल दशहरा कमेटी की ओर से दशहरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक नरेंद्र गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि धर्म एक दूसरे को जोड़ना सिखाता है और किसी से द्वेष ना रखने की सीख देता है। धर्म और संस्कृति एक दूसरे के पूरक हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता परविंदर मल्होत्रा ने की। इस मौके पर नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारे पुरातन धर्म की झलक दिखाती है। दशहरा कमेटी के पदाधिकारियों को दशहरा आयोजन की सफलता के लिए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अजय गौड़ ने कहा कि कमेटी भारतीय संस्कृति को जिंदा रखे हुए है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड़, ओमप्रकाश डाबर, सुभाष आहूजा, सन्नी नारंग,सह-अध्यक्ष सतीश आहूजा,कोषाध्यक्ष हेमन्त खुराना, पीयूष ग्रोवर के अलावा अन्य कई लोग मौजूद रहे।