फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की समस्या दूर करने के लिए कार्य करें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षदों के साथ बैठक में निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के पार्षदों के साथ निगम मुख्यालय में बैठक की । बैठक के दौरान पार्षदों की समस्याओं को सुनने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में पीने के पानी की समस्याओं को दूर करने के लिए कार्य करें। गर्मी का मौसम है और पानी की खपत भी ज्यादा है। इसके अलावा उन्होंने पार्षदों को आश्वासन दिया कि सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जायेगा।

निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने अपने इलाके में खराब पार्कों को एनकैप स्कीम के अंदर सुंदर बनवा सकते हैं। जिससे आमजन को पार्कों में अच्छा माहौल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम कमिश्नर ने एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के पार्षदों के साथ बैठक में उनकी समस्याओं को सुना और भविष्य में निगम क्षेत्र में नए एसटीपी प्लांट के साथ साथ सीटीपी प्लांट की जगह तलाशने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं ताकि शहर को भविष्य में ट्रीटेड पानी मिल सके। बैठक में वार्ड 1, 2, 5, 6 , 7, 8, 9, 10, 11 के पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें