फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार्यालय के गेट पर लगा ताला, ठप रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर निगम कर्मचारियों ने की हड़ताल, लोग रहे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। नगर निगम कर्मचारियों ने बीके चौक स्थित मुख्यालय पर अपनी मांग को रखते हुए धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कार्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया और दिनभर कामकाज ठप रहा, इस दौरान लोगों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ा। गेट पर ताला लगे होने के कारण जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने सहित अन्य कामों के लिए आने वाले लोग लौट गए। धरने के दौरान बीके चौक पर जाम का संकट भी पैदा हुआ।

सभी निगम कर्मचारी कामकाज ठप करके धरने पर बैठे रहे, जिससे शहर में साफ-सफाई का काम नहीं हुआ और जगह-जगह कूड़ों का ढेर नजर आया। कई लोग निगम में जरूरी काम के लिए आए थे, उन्हें हड़ताल देख नाराज होकर लौटना पड़ा। सेक्टर 18 की तनु छुट्टी लेकर आधार कार्ड के सिलसिले से आई थी, जिनके साथ निगम कर्मचारियों ने ठीक व्यवहार नहीं किया और वापस लौटने को कहा। सेक्टर 22 की पुष्पा को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। धरने की वजह से गाड़ियों की आवाजाही पर असर पड़ा और गाड़ियों की लंबी कतारें नजर आईं। इस दौरान पुलिस ने ट्रैफिक को संचालित किया और लोगों को अन्य कोई दिक्कत ना आए इसका भी ख्याल रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ ने 14 व 15 दिसंबर को सतीश की मौत और अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की चेतावनी दी थी। नगरपालिका संघ ने हरियाणा सरकार से सड़क हादसे में हुई कर्मचारी की मौत का इंसाफ मांगते हुए कहा, कि सरकार हमारी मांगों को अनदेखा कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी मांग है, कि कर्मचारियों को पक्की नौकरी मिले पुरानी पेंशन बहाल हो, नई भर्तियां ली जाएं, ठेकेदारी खत्म हो, निकाले गए 3480 कर्मचारियों को वापस रखा जाए। इस दौरान सरकार के प्रति रोष दिखाते हुए इंकलाब जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। धरने पर संघ के सभी कर्मचारी, यूनियन और संघ से जुड़े नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें