फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दो बच्चों की मौत मामले में कंपनी और ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
6 मार्च को रामपुर माइनर में बाइक सवार दंपति सहित तीन बच्चे गिर गए थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। तिगांव रोड स्थित आगरा नहर पुल के पास से गुजर रही रामपुर माइनर में 6 मार्च की रात को हुए हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई थी। मृतक बच्चों के पिता की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने निर्माणाधीन पुल को बनाने वाली कंपनी, ठेकेदार और संबंधित विभाग पर लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


राजीव कॉलोनी निवासी दाताराम ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। 6 मार्च की रात को वह अपनी पत्नी रजनी और तीन बच्चों साक्षी (8), मीनाक्षी (6) और बेटा निखिल (4) के साथ तिगांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। समारोह से रात के करीब 10 बजे पूरा परिवार बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था। तिगांव रोड स्थित आगरा नहर पुल के पास से गुजर रही रामपुर माइनर पर पुलिया को चौड़ा करने का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते वहां पर रास्ता बंद था, लेकिन दोपहिया वाहनों के लिए थोड़ा सा रास्ता खोला हुआ था। उसी रास्ते से वह बाइक को निकालने की कोशिश कर रहा था। तभी बाइक असंतुलित होकर पल्ला की ओर रामपुर माइनर में गिर गई। पुलिस के अनुसार जैसे ही बाइक नाले में गिरी तो पूरा परिवार पानी में डूब गया। नाले में काफी पानी भरा हुआ था। स्थानीय लोगों की मदद से दाताराम और उसकी पत्नी रजनी व उनके 8 साल की बेटी साक्षी को बाहर निकाल लिया लेकिन दो बच्चे रामपुर माइनर में डूब गए। कुछ समय के बाद उनकी 6 साल की बेटी मीनाक्षी का भी शव मिल गया। लेकिन बेटे को पूरी रात तलाश करते रहे, उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद 7 मार्च की सुबह दोबारा से खोज की तो बेटे का शव करीब 100 मीटर दूर जाकर मिला। पिता दाता राम का आरोप है कि निर्माणाधीन पुल के पास ना तो लाइट थी और ना ही कोई रिफ्लेक्टर लगा हुआ था। इसके अलावा सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं थे। जिसकी वजह से रात के समय अंधूरे में पुल की सूचना बाबत कोई भी साइन बोर्ड दिखाई नहीं दिया और उनकी बाइक गिर गई। जिसके चलते उनके साथ जो हादसा हुआ है वह पुल से संबंधित विभाग, पुल बनाने का काम कर कंपनी व ठेकेदार की लापरवाही के कारण हुआ है। जिसके चलते थाना सदर पुलिस ने पिता की शिकायत पर लापरवाही का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें