फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रेणु भाटिया के इस्तीफे के बाद नर्सिंग स्टाफ ने खत्म की सांकेतिक हड़ताल, मरीजों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया के इस्तीफे के बाद नर्सिंग स्टाफ द्वारा चलाया जा रहा सांकेतिक विरोध प्रदर्शन बुधवार को समाप्त हो गया। इसके साथ ही बीके नागरिक अस्पताल समेत प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में प्रभावित स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य होने लगीं और मरीजों को राहत मिली।



नर्सिंग कर्मचारियों ने एक अस्पताल में निरीक्षण के दौरान रेणु भाटिया द्वारा कथित रूप से की गई अपमानजनक टिप्पणियों और व्यवहार के विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया था। इसी क्रम में बुधवार को फरीदाबाद के बीके नागरिक अस्पताल सहित कई सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग कर्मचारी धरने पर बैठे रहे। विरोध प्रदर्शन के चलते अस्पतालों में कुछ स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




रेणु भाटिया के पद से इस्तीफा देने की खबर सामने आने के बाद नर्सिंग संगठनों ने अपनी सांकेतिक हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगों को गंभीरता से लिया गया है और अब वे सामान्य रूप से अपनी ड्यूटी पर लौटेंगे।
विज्ञापन




हड़ताल समाप्त होने के बाद अस्पतालों में नियमित कार्य सुचारु रूप से शुरू हो गया। मरीजों और उनके परिजनों ने भी राहत की सांस ली। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि अब अस्पतालों में सभी सेवाएं पहले की तरह सामान्य रूप से संचालित होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें