फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh Violence: बिट्टू बजरंगी पर कसा शिकंजा, अब बारी साथियों की, वीडियो वायरल होता रहा, ठंडे बस्ते में डाला केस

Thu, 17 Aug 2023 12:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

बिट्टू बजरंगी की गिरफ्तारी के बाद उसके साथियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बिट्टू बजरंगी व अन्य 15-20 लोगों द्वारा महिला पुलिस अधिकारी नूंह के सामने ब्रजमंडल यात्रा में तलवार आदि हथियारों से प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बिट्टू बजरंगी पर सरकारी काम में बाधा डालने, हथियार छीनने और पुलिस से दुर्व्यवहार करने का आरोप है। 
विज्ञापन
Nuh Violence - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह हिंसा में आरोपी गोरक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को एक दिन की रिमांड पर लिया है। इसके बाद अब उसके साथियों पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। पुलिस का दावा है कि सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बिट्टू बजरंगी पर सरकारी काम में बाधा डालने, हथियार छीनने और पुलिस से दुर्व्यवहार करने का आरोप है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार बिट्टू बजरंगी व अन्य 15-20 लोगों द्वारा महिला पुलिस अधिकारी नूंह के सामने ब्रजमंडल यात्रा में तलवार आदि हथियारों से प्रदर्शन कर नारेबाजी की। पुलिस द्वारा उन्हें समझाया गया, लेकिन उन्होंने उग्र होकर सरकारी कार्य में बाधा डाली। पुलिस के पास उपलब्ध वीडियो से बिट्टू बजरंगी के साथियों की पहचान कर चिन्हित किया जा रहा है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

गर्दन पकड़ कर लुंगी में घसीटते ले गई पुलिस
गली के एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के अनुसार बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने जिस अंदाज में गिरफ्तार किया। उसे देखकर आसपास के लोग भी दंग रह गए। जिस बिट्टू को पुलिस पहले सम्मान से पूछताछ के लिए ले जाती थी, मंगलवार को मेवात पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम उसे गर्दन पकड़ कर घर से घसीटते हुए लुंगी में ही उठाकर ले गई। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के अनुसार 10-12 हथियार से लैस पुलिस कर्मी अचानक पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया। नूंह में हुई हिंसा के बाद सदर थाने में एसीपी उषा कुंडू की शिकायत पर उस पर मामला दर्ज किया गया था।

ब्रजमंडल यात्रा से पहले सोशल मीडिया पर डाले थे भड़काऊ वीडियो
नूंह में ब्रजमंडल यात्रा से पहले बिट्टू बजरंगी ने कई भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर डाले थे। इस मामले में उस पर केस दर्ज हुआ था। हालांकि उसे जमानत पर छोड़ दिया गया था। इसके बाद से बिट्टू की गिरफ्तारी के लिए सोशल मीडिया पर मांग की जा रही थी। 

 

वहीं सावन की शुरुआत में ही तीन जुलाई को धौज इलाके में धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में पुलिस ने सात नामजद सहित करीब 40 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। आरोपियों में गो रक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी, बल्लभगढ़ निवासी गोपाल, सतेंद्र, मोनू, पल्ला निवासी पंकज जैन, अनूप व डबुआ निवासी मोती खटाना नामजद थे।
 

150 गाय- बकरी खोल ले गया था
बिट्टू पिछले दिनों साथियों संग कुरैशीपुर गांव में बाड़े से 150 से अधिक बकरी व गाय खोलकर ले गया था। आरोप है कि धौज के रास्ते हथियारों से लैस होकर धार्मिक रूप से अपशब्द कहते हुए और दंगा भड़काने का प्रयास किया। धौज थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज तो कर लिया था, लेकिन मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था।

वीडियो वायरल होता रहा, पुलिस ने केस दर्ज ठंडे बस्ते में डाला
धौज मामला शांत भी नहीं हुआ था कि गोरक्षा बजरंग फोर्स के अध्यक्ष बिटटू बजरंगी उर्फ राजकुमार ने फिर अपने फेसबुक पर लाइव आकर कुछ भड़काऊ बातें कहीं। इसके बाद सारन थाना पुलिस ने बिट्टू के खिलाफ एक और केस दर्ज किया।

पर्वतीया कॉलोनी चौकी में तैनात एसआई सुरेश ने सारन थाने में दी शिकायत में बताया बिट्टू बजरंगी उर्फ राजकुमार बाबा मार्केट के पास के सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव आकर समुदाय विशेष के लिए अपशब्द व जाति सूचक गलत टिप्पणी कर रहा था। पुलिस ने वीडियो को डाउनलोड कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इससे पहले मुजेसर थाना पुलिस ने भी बिट्टू के खिलाफ इन्हीं धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने कहा कि फरीदाबाद साइबर पुलिस द्वारा इस मामले में सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार का भड़काऊ भाषण या भ्रामक खबर फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। बिट्टू बजरंगी के अन्य साथियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें