फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुख्यमंत्री आगमन को लेकर नूंह जिला ‘रेड जोन’ घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रशासन ने ड्रोन-पतंग व आतिशबाजी पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के रविवार आज आगमन को तावडू की नई अनाज मंडी में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए नूंह जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिताके तहत आदेश जारी कर 15 फरवरी को प्रातः 6 बजे से सायं 6 बजे तक पूरे जिले की सीमाओं को अस्थायी रूप से ‘रेड जोन’ घोषित किया गया है।
विज्ञापन




आदेशानुसार इस अवधि में ड्रोन, माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट, ग्लाइडर, पावर ग्लाइडर, हॉट एयर बैलून, पतंगबाजी, चाइनीज माइक्रो लाइट तथा किसी भी प्रकार की आतिशबाजी और पटाखों के उपयोग या उड़ान पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध निजी व्यक्तियों, मीडिया प्रतिनिधियों, वाणिज्यिक संस्थानों, कार्यक्रम आयोजकों और गैर-सरकारी संगठनों सहित सभी पर लागू होगा। केवल कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं या आधिकारिक कार्यों के लिए लिखित अनुमति प्राप्त सरकारी एजेंसियों को ही छूट दी जाएगी। आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 233 सहित अन्य धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक को सख्ती से पालन सुनिश्चित करने तथा व्यापक निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग और नियमों के पालन की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें