फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अब सुबह साढ़े सात बजे ले सकते हैं दवा, दो नए काउंटर खोले

विज्ञापन
विज्ञापन
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में नौकरी पेशा लोगों को नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन

हेमलता
फरीदाबाद। एनआईटी-तीन नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब दवा लेने में कोई परेशानी नहीं होगी। मरीज दवा सुबह 7:30 बजे भी ले सकते हैं ताकि वह आसानी से अपनी नौकरी पर पहुंच सकें। इसको लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से पुरुष और महिला दवा काउंटर पर एक-एक काउंटर की शुरुआत की गई है। यह दवा काउंटर दोपहर दो बजे तक चलेंगे।
अगर कोई व्यक्ति उपचार के बाद दवा लेने में असमर्थ होता है तो वह अगले दिन सुबह 7:30 बजे काउंटर पर जाकर टोकन सिस्टम के जरिये दवा ले सकता है। यह काउंटर खासतौर पर अस्पताल प्रशासन की ओर से को नौकरी पेशा लोगों के लिए खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

9 और 10 बजे भी खुलता है काउंटर
इसके अलावा अस्पताल प्रशासन की ओर से सुबह नौ बजे व बस बजे पुरुष और महिला दवा काउंटर पर दो-दो दवा काउंटर खोले जाते हैं। जोकि शाम को 4 और 5 बजे तक खुले रहते हैं। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक और ट्रिपल ए के तहत आने वाले मरीजों के लिए बनाए गए दवा काउंटर भी 9 बजे खुल जाते हैं। डीन डॉ. चव्हाण कालिदास दत्तात्रेय ने बताया कि यह दोनों काउंटर सुबह 7:30 बजे खुल जाते हैं जो की दोपहर 2:00 बजे तक ओपन रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें