फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड जाना हुआ महंगा: हरिद्वार या ऋषिकेश जाने के लिए करनी होगी जेब ढीली, बस के किराए में हुई इतनी बढ़ोतरी

Thu, 28 Jul 2022 08:57 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़

सार

बल्लभगढ़ से हरिद्वार का किराया 325 रुपये से बढ़कर 395 रुपये हो गया है। इसके अलावा हल्द्वानी करीब 320 किलोमीटर है। पहले 405 रुपये किराया देना पड़ता था, अब यह 490 रुपये हो गया है। 
विज्ञापन
uttarakhand roadways - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड रूट की बसों का किराया बढ़ गया है। इस रूट पर तीन बसें चलती हैं। अब यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश व हल्द्वानी जाना महंगा पड़ रहा है। जहां पहले यात्रियों को 1.26 रुपये प्रति किलो मीटर के हिसाब से किराया देना पड़ रहा था। अब यह बढ़कर 1.56 रुपये हो गया है। बल्लभगढ़ से हरिद्वार का किराया 325 रुपये से बढ़कर 395 रुपये हो गया है।

विज्ञापन


बल्लभगढ़ बस डिपो से उत्तराखंड राज्य के लिए तीन बसें रवाना होती हैं। जिसमें से एक बस सुबह साढ़े पांच बजे हरिद्वार के लिए, दूसरी बस साढ़े आठ बजे हल्द्वानी के लिए व तीसरी बस रात को आठ बजे ऋषिकेश के लिए रवाना होती है। इन सभी बसों का किराया बढ़ा दिया गया है। बल्लभगढ़ बस डिपो से हरिद्वार करीब 259 किलो मीटर पड़ता है। पहले यात्रियों को हरिद्वार जाने के लिए 325 रुपये किराया देना पड़ता था। वहीं अब यह बढ़कर 395 रुपये हो गया है। 

इसके अलावा हल्द्वानी करीब 320 किलोमीटर है। पहले 405 रुपये किराया देना पड़ता था, अब यह 490 रुपये हो गया है। इसके अलावा एक महीने पहले शुरू की गई ऋषिकेश की बस का किराया भी बढ़ा दिया गया है। पहले ऋषिकेश का किराया 355 रुपये था, अब यह किराया बढ़कर 430 रुपये हो गया है। डीआई नानक चंद ने बताया कि प्रदेश के सभी डिपो से जो भी बसें उत्तराखंड राज्य को जाती हैं, उसका किराया बढ़ा दिया गया है। यह निर्णय सरकार द्वारा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें