फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अब बीके अस्पताल में भी होगा टेढ़े-मेढ़े दांतों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले सप्ताह से शुरू होगा ऑर्थोडॉन्टिस्ट क्लीनिक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। टेढ़े-मेढ़े और बाहर की ओर निकले दांतों से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब ऐसे मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली या रोहतक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बीके अस्पताल के दंत रोग विभाग में अगले सप्ताह से ऑर्थोडॉन्टिस्ट क्लीनिक शुरू किया जा रहा है। जहां दांतों की तारबंदी (डेंटल ब्रेसेस) सहित अन्य आधुनिक इलाज बेहद सस्ती दरों पर उपलब्ध होगा।

बच्चों में दूध के दांत टूटने के बाद अक्सर नए दांत टेढ़े-मेढ़े या बाहर की तरफ निकल आते हैं। अब ऐसे मामलों में बीके अस्पताल में ही इलाज संभव होगा। बीके अस्पताल में फिलहाल 50 किट आ चुकी हैं।
विज्ञापन


फरीदाबाद मंडल की एकमात्र ऑर्थोडॉन्टिस्ट डॉ. मीनू गहलोत इस क्लीनिक में सेवाएं देंगी। अब तक ऐसे मरीजों को पीजीआई रोहतक या एम्स दिल्ली रेफर किया जाता था। बीके अस्पताल की दंत रोग विभाग की ओपीडी में रोजाना 40 से 50 मरीज आते हैं। डेंटल ब्रेसेस का कार्य सप्ताह में दो दिन किया जाएगा, जबकि अन्य दिनों में आरसीटी, फिलिंग और दांत निकालने जैसे अन्य इलाज जारी रहेंगे।
विज्ञापन


वर्जन

दंत रोग विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। आवश्यक उपकरण भी अस्पताल पहुंच चुके हैं। क्लीनिक में इलाज के लिए मरीज को पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिसके बाद तारबंदी के लिए एक निश्चित तिथि दी जाएगी। -
डॉ. वंदना, मुख्य अधिकारी, दंत रोग विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें