फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ब्राह्मण सभा के चुनाव की अधिसूचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। ब्राह्मण सभा के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। चुनाव हरियाणा रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन ऑफ सोसाइटीज एक्ट-2012 और सभा के लागू उपनियमों के अनुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराया जाएगा। जिला रजिस्ट्रार ऑफ सोसाइटीज, फरीदाबाद ने चुनाव प्रक्रिया के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी भी नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन


सभा की सदस्य सूची 7 सितंबर 2026 को जारी की गई है। सूची की प्रति जिला ब्राह्मण भवन, अनाज मंडी के नजदीक, बल्लभगढ़ में चस्पा की गई है। चुनाव में मतदान का अधिकार केवल इसी सूची में दर्ज सदस्यों को होगा। ऐसे किसी व्यक्ति को मतदान की अनुमति नहीं दी जाएगी, जिसका नाम प्रकाशित सूची में शामिल नहीं है। सूची को लेकर किसी प्रकार की आपत्ति या दावा है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत 15 दिन के भीतर सक्षम प्राधिकारी या निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद नामांकन और चुनाव की तारीख घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें