फरीदाबाद।
सीकरी में झिलमिल ढाबे के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो साल के बच्चे बोबी की मौत के मामले में सेक्टर-58 थाना पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक को नोटिस जारी किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक सुमेर को बीएनएसएस की धारा 123 के तहत नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए कहा है। हादसे के समय ट्रैक्टर सीवराम चला रहा था, जो उत्तर प्रदेश के हाथरस का रहने वाला है। बच्चे के पिता राजा की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। गौरतलब है कि हादसा बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे हुआ था। सीकरी में झिलमिल ढाबे के पास बाईपास की झुग्गियों में रहने वाला दो साल का बोबी झुग्गी के पास खेल रहा था। इसी दौरान आरओ का पानी सप्लाई करने के लिए आया ट्रैक्टर उसके ऊपर चढ़ गया। ब्यूरो