फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण से राहत से नहीं, सांस लेने में दिक्कत

विज्ञापन
फरीदाबाद में बृहस्पतिवार को छाया स्मॉग। - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। बृहस्पतिवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के करीब पहुंच गया है। ठंड के साथ प्रदूषण का बढ़ता स्तर लोगों के स्वास्थ्य के काफी हानिकारक हो सकता है।
विज्ञापन

बुधवार से ही हवा की गति काफी कम हो गई थी और बृहस्पतिवार को हवा बिल्कुल थम सी गई। इससे अलग-अलग कारणों से पैदा होने वाले प्रदूषित कण एक जगह एकत्र होने शुरू हो गए। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार फरीदाबाद का एक्यूआई 381 दर्ज किया गया। बुधवार की तुलना में 81 अंक अधिक रहा।
एनआईटी क्षेत्र का एक्यूआई 381 दर्ज किया गया। डॉ. ऋषि गुप्ता के अनुसार स्मॉग व ठंड सांस रोगियों व हृदय रोगियों के लिए घातक साबित हो सकती है। इसलिए लोगों को इस दौरान अपना खास ध्यान रखें। सुबह व शाम के समय घर से बाहर निकलने से परहेज करें। पहले से बीमार लोग अपनी दवाएं नियमित रूप से लेते रहें।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश कुमार के अनुसार हवा की गति थम जाने से प्रदूषित कण एक जगह एकत्र होने लगे हैं। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। हवा चलने पर यह फिर से कम हो जाएगा। कोई भी अनियमितता मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें