फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातनियों को कोई रोक नहीं सकता : धीरेंद्र शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कवि सम्मेलन और संत आशीर्वचन के बाद सनातन एकता पदयात्रा ने किया यूपी सीमा में प्रवेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। सनातनियों को कोई रोक नहीं सकता, कट्टरपंथी सोच रखने वाले तत्व समाज में तनाव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। यह बात सनातन एकता पदयात्रा निकाल रहे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने बुधवार की रात अनाज मंडी में रात्रि ठहराव के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि भविष्य में पूरे विश्व में हिंदू सुरक्षित व संगठित रहें, इसके लिए संगठन व एकता बहुत जरूरी है। अनाज मंडी में संतों के प्रवचन और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें कवि कुमार विश्वास के अलावा अन्य कई कवियों ने देश भक्ति पर आधारिक कविताएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन

यहां आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटवन मंदिर के महंत माघवदास मौनी बाबा ने की। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, चमेलीवन धाम के सेवादार घनश्याम वशिष्ठ उर्फ कान्हा भैया, विश्वकुमार उर्फ भालू, यूपी सरकार में मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण, पूर्व मंत्री जगदीश नायर, जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के अलावा साधु संत और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। यहां पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिल्ली में हुए धमाके की कड़ी निंदा की। पदयात्रा रात्रि ठहराव के बाद बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश सीमा में प्रवेश कर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें