फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हादसे के बाद भी नहीं लिया सबक, रेल की पटरियों पर बैठ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
12 अगस्त को दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से हो गई थी मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर 12 अगस्त को रेल की पटरियों पर चल रहे दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को स्टेशन पर रेल की पटरियों पर कई यात्री और स्थानीय निवासी बैठे नजर आए। वहीं रेलवे प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारियों का भी इस ओर ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि लोगों का पटरियों पर आकर बैठना और पटरियों से होकर की सड़क पार करना इस स्टेशन पर आम हो गया गया है। एक-दो बार रेलवे प्रशासन के कुछ अधिकारियों ने इन्हें हटाने का प्रयास किया पर लोगों के नहीं मानने की वजह से प्रशासन ने भी आंखें मूंद लीं। दुकानदारों ने कहा कई लोग महज पटरी से सड़क पार करके दूसरी सड़क पर जाते हैं पर बहुत से लोग नशे का सेवन करने के लिए आमतौर पर पटरियों पर बैठते हैं। इनमें कुछ यात्री होते हैं जबकि ज्यादातर स्थानीय निवासी ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें