फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर मास्क वालों पर चालान की कार्रवाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। कोरोना महामारी की दूसरी लहर पूरी तरह से थमी नहीं है, लेकिन लोग लापरवाह हो गए हैं। एसडीएम ने कुछ दिन पूर्व बगैर मास्क वाले पर कार्रवाई के लिए पुलिस को सख्त आदेश जारी किए थे। इसके बाद भी मेन बाजार, चावला कॉलोनी बाजार और मंडी में लोग बेपरवाह होकर बगैर मास्क के नजर आ रहे है। लेकिन चालान करना तो दूर मौके पर पुलिस नजर तक नहीं आ रही है।
विज्ञापन

सुबह 9 बजे मंडी में सामाजिक दूरी के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। दुकानदार बिना मास्क बैठे हुए थे, वहीं ग्राहक भी बिना मास्क और एक-दूसरे के करीब होकर बैठे हुए थे।
वहीं, सुबह 11 बजे घंटाघर स्थित मेन बाजार में यहीं हालत बने हुए है। जहां पर लोग कोरोना महामारी को लेकर बेपरवाह होकर बगैर मास्क के खरीदारी करने नजर आए। सामाजिक दूरी का भी कहीं पालन नहीं किया जा रहा था। वहीं कई बाजारों और इलाकों में भी यहीं स्थिति रही। ऐसे में एक ओर जहां कोरोना के नए वैरिएंट सामने आ रहे हैं, वहीं एक बार फिर से कोरोना का प्रसार होने की आशंका है।
विज्ञापन

वर्जन-
बगैर मास्क के लोगों को चालान किए जा रहे हैं। फिर भी अगर कहीं लापरवाही बरती जा रही है, तो लोगों को मास्क लगाने और सामाजिक दूरी के लिए जागरूक किया जाएगा। वहीं पुलिस को भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। - अपराजिता, एसडीएम बल्लभगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें