फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 8 सरकारी स्कूलों की बाल वाटिकाओं में एक भी दाखिला नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
इस वर्ष दाखिला की स्थिति बेहद निराशाजनक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के सरकारी स्कूलों में बाल वाटिकाओं (प्रारंभिक कक्षा) में इस वर्ष दाखिले की स्थिति बेहद निराशाजनक रही है। शिक्षा विभाग के जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले के 18 राजकीय प्राथमिक स्कूलों की बाल वाटिकाओं में इस बार एक भी बच्चा दाखिला लेने नहीं पहुंचा। प्रवेश बढ़ाने के लिए सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने मोहल्लों में जागरूकता शिविर लगाए, लेकिन इसका खास असर नहीं पड़ा।
जिन स्कूलों में दाखिले नहीं हुए हैं, उनमें महावतपुर, एनआईटी-2, पल्ला नंबर-2, सरूरपुर, सेक्टर-37, दयालपुर, पाली, बसंतपुर, फैजपुर खादर, फत्तूपुरा, कबूलपुर बांगर, कौराली, ओल्ड फरीदाबाद, प्रह्लादपुर, पावटा, सादपुरा, साहपुर कलां और साहपुर खुर्द के स्कूल शामिल हैं। शिक्षकों का कहना है इसका मुख्य कारण बुनियादी सुविधाओं की कमी है। कहीं बैठने की सही व्यवस्था नहीं है, तो कहीं पर्याप्त शिक्षक मौजूद नहीं हैं। ऐसे में अभिभावक निजी स्कूलों को प्राथमिकता देते हैं जहां शिक्षा का बेहतर वातावरण मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान चतर सिंह का कहना है कि जब निजी स्कूलों में दाखिले शुरू होते हैं, तब सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी गैर-शैक्षणिक कार्यों में लग जाती है, जिससे स्कूल पहुंचने वाले अभिभावकों को शिक्षक नहीं मिलते और उनका भरोसा टूट जाता है। वहीं बीईईओ महेंद्र सिंह का कहना है कि कई स्कूलों में ऑफलाइन एडमिशन हुए हैं, जो ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट नहीं हो पाए हैं। अब सभी स्कूलों को पोर्टल पर छात्र संख्या अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें