फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टेबिल टेनिस के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा निवान

विज्ञापन
डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर बैंकॉक में निवान क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
विज्ञापन
थाईलैंड और इंडोनेशिया के खिलाड़ियों को हराकर ग्रुप में पाया पहला स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भारतीय युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी निवान ने डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर बैंकॉक में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में निवान ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए अपने ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया। इस दौरान उन्होंने थाईलैंड और इंडोनेशिया के खिलाड़ियों को हराकर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहने के बाद निवान को सीधे राउंड ऑफ 32 में बाई मिली। इसके बाद राउंड ऑफ 16 में उन्होंने एक और थाई खिलाड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। उनकी धारदार स्मैश, तेज रिटर्न और रणनीतिक खेल ने दर्शकों को प्रभावित किया। अब क्वार्टर फाइनल में निवान का मुकाबला ताइपे के खिलाड़ी से होगा। यह महत्वपूर्ण मैच कल शाम 5:30 बजे (स्थानीय समय) खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले मुकाबले पर टिकीं निगाहेंनिवान के इस प्रदर्शन ने भारतीय टेबल टेनिस प्रेमियों में उत्साह का माहौल बना दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि जिस आत्मविश्वास और संयम के साथ उन्होंने अब तक मैच खेले हैं, वह उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करता है। कोचों का कहना है कि उनकी सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, फिटनेस पर फोकस और लगातार तकनीकी सुधार का बड़ा योगदान है। भारतीय प्रशंसकों की निगाहें अब निवान के अगले मुकाबले पर टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि वह इस शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए सेमीफाइनल तक पहुंचेंगे और खिताब की दौड़ में मजबूत दावेदारी पेश करेंगे। बैंकॉक में उनका प्रदर्शन भारतीय टेबल टेनिस के लिए गर्व का विषय बन चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें