फरीदाबाद। शहर के निवान मित्तल को थाइलैंड में चल रहे विश्व टेबल टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ टूर्नामेंट में उनका सफर समाप्त हो गया है। हालांकि टूर्नामेंट में निवान मित्तल की शुरुआत शानदार रही थी। उन्होंने अपने पहले दो मुकाबलों में आसानी से जीत दर्ज करते हुए अंतिम 8 में प्रवेश किया पर क्वार्टर फाइनल में विपक्षी खिलाड़ी से पार नहीं पा सके। जिला टेबल टेनिस संघ के कोच अंकित गुप्ता ने बताया कि निवान को क्वार्टर फाइनल में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। संवाद