फरीदाबाद। एयरफोर्स क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार को खेले गए मुकाबले में एनआईटी वॉरियर्स ने रॉक इलेवन को 87 रन से हराया। एनआईटी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में पांच विकेट पर 198 रन बनाए। मनीष शर्मा ने नाबाद 51 रन बनाए। प्रिंस जायसवाल ने 49 रन और भगत चौधरी ने 25 रन बनाए। 199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉक इलेवन की टीम 13.3 ओवर में 111 रन पर सिमट गई। नितेश ने 24 और आकाश ने 22 रन बनाए। एनआईटी वॉरियर्स की ओर से पीयूष कश्यप और विशाल ने चार-चार विकेट झटके। चार विकेट लेने वाले पीयूष कश्यप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद