संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-5 स्थित गुरुद्वारे से नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। नगर कीर्तन के दौरान गुरुवाणी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया और संगत ने श्रद्धाभाव के साथ गुरु की शिक्षाओं को याद किया।
नगर कीर्तन एनआईटी-5 की मार्केट से होते हुए चार नंबर क्षेत्र में पहुंचा। इसके बाद विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वापस गुरुद्वारे में संपन्न हुआ। रास्ते में गुरुवाणी के गायन से माहौल आध्यात्मिक बना रहा। श्रद्धालुओं में आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। नगर कीर्तन के माध्यम से गुरु की शिक्षाओं, सेवा, समानता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। इस दौरान संगत ने श्रद्धा के साथ भागीदारी निभाई। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सद्भाव की भावना को मजबूत करने के साथ लोगों को गुरु की शिक्षाओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।