फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: केमिकल राख से झुलसा नौ साल का बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
यादराम कॉलोनी के पास मैदान में दोस्तों के साथ खेल रहा था छात्र
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। औद्योगिक क्षेत्र के पास खुले में पड़ी केमिकल युक्त गर्म राख की चपेट में आने से नौ साल का बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। यादराम कॉलोनी के पास रविवार सुबह क्रिकेट खेलते समय गेंद गड्ढे में चली गई थी। गेंद निकालने के लिए गड्ढे में उतरते ही रितिक के दोनों पैर बुरी तरह जल गए।
बच्चे को दर्द से परेशान हालत में बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। जीवन नगर पार्ट-2 निवासी रघुनंदन का बेटा रितिक चौथी कक्षा में पढ़ता है। हादसा रविवार सुबह करीब दस बजे हुआ जब रितिक दोस्तों के साथ मैदान में खेल रहा था। परिजनों का आरोप है कि गड्ढे में कंपनी से निकली केमिकल युक्त गर्म राख पड़ी थी। खुले में ऐसे कचरे से बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। जिस मैदान में बच्चे खेलते हैं, वहां औद्योगिक कचरा गंभीर हादसों का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के समय रितिक के माता-पिता काम पर गए हुए थे। रितिक की बहन ने फोन कर परिजनों को हादसे की सूचना दी। रितिक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा है। अचानक हुए हादसे से परिवार काफी परेशान है। फिलहाल मुजेसर थाना पुलिस को इस मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें