फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक सप्ताह में साइबर ठगी के मामलों में नौ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छह मामलों की जांच करते हुए 16.77 लाख रुपये किए बरामद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर थानों की पुलिस टीमों ने बीते एक सप्ताह के दौरान साइबर ठगी के मामलों में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छह मामलों की जांच करते हुए साइबर थानों की टीम ने इन आरोपियों को पकड़ा है। इनसे पूछताछ में 1677020 रुपये बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने 1882912 रुपये बैंक खातों में फ्रीज भी कराए हैं।

पुलिस उपायुक्त साइबर अभिषेक जोरवाल की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए नौ से 15 अगस्त के दौरान इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम सोमन मलिक, जयकरण, रूपेश कुमार, अमन, चेतन, सतेन्द्र, राकेश कुमार, अकरम व रईस उल इस्लाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि साइबर अपराधी निवेश में मुनाफे का लालच दिखाकर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
पहले मुनाफा देकर लालच में लिया जाता है बाद में उनकी जीवन भर की कमाई पूंजी को ठग लिया जाता है, इस प्रकार के मामले बहुत ज्यादा सामने आ रहे हैं। इसलिए सावधान रहें और सोशल मीडिया पर प्राप्त होने वाले निवेश संबंधित किसी भी लिंक को ना खोलें। पुलिस की ओर से आमजन से अपील की गई है कि जागरूक बने, लालच में ना आयें। साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत भेजें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें