फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चांदपुर के सरपंच बने निक्षय मित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। ग्राम पंचायत चांदपुर के सरपंच सूरज पाल (भूरा) ने निक्षय मित्र बनकर क्षय रोग (टीबी) से प्रभावित मरीजों की सहायता करने का संकल्प लिया। उन्होंने टीबी मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराने और उन्हें नियमित उपचार के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी निभाने का भरोसा जताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्टेट टीबी ऑफिसर डॉ. राजेश राजू, जिला टीबी ऑफिसर डॉ. हरजिंदर सिंह, विश्व स्वास्थ्य संगठन की डॉ. कृतिका बंसल, डीआर-टीबी/एचआईवी कोऑर्डिनेटर सुभाष गहलोत और कोऑर्डिनेटर साधना सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। सरपंच सूरज पाल ने कहा कि टीबी पूरी तरह से इलाज योग्य बीमारी है। टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें