फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नाइजीरिया की महिला ने बीके नागरिक अस्पताल में दिया बच्चे को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी दंपती ने चुना सरकारी अस्पताल, डॉक्टरों के व्यवहार और स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं, लेकिन अब इन अस्पतालों पर लोगों का भरोसा भी बढ़ रहा है। इसका उदाहरण शुक्रवार को बीके नागरिक अस्पताल में देखने को मिला, जहां नाइजीरिया की मूल निवासी जस्टिना ने ऑपरेशन के जरिये बच्चे को जन्म दिया।

विदेशी दंपती ने निजी अस्पताल के बजाय सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने का फैसला लिया। अस्पताल में मिली सुविधाओं और डॉक्टरों के व्यवहार से प्रभावित होकर महिला के पति फेवोरो ने स्वास्थ्य सेवाओं की जमकर सराहना की। फेवोरो पिछले पांच वर्षों से ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर- 89 में रह रहे हैं। वह बिजनेस वीजा पर नाइजीरिया से भारत आए थे। दंपती का पहले से एक बेटा है। कुछ समय पहले वह बेटे के टीकाकरण के लिए बीके नागरिक अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्हें अस्पताल की व्यवस्थाएं और स्वास्थ्यकर्मियों का व्यवहार अच्छा लगा। इसके बाद उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी का उपचार भी यहीं कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजरी ने बताया कि अस्पताल में सामान्य प्रसव के साथ जरूरत पड़ने पर सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। वहीं, सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि नागरिक अस्पताल में जच्चा-बच्चा की बेहतर देखभाल के लिए सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें