फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निधि आपके निकट 2.0 कार्यक्रम शक्रवार को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



फरीदाबाद। शुक्रवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से निधि आपके निकट 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत जिले के पीएफ कार्यालय के अधिकारियों की ओर से पीएफ, पेंशन एवं कर्मचारी जमा सहबद्ध बीमा योजना से जुड़ी सभी समस्याओं को सुना जाएगा।
विज्ञापन



इसके अलावा पीएफ बैलेंस की जानकारी, बंद हुआ खाता, औद्योगिक इकाइयों के मालिक (नियोक्ता) और कर्मचारी के बीच विवाद और ईपीएफ से जुड़ी कई तरह की अन्य समस्याओं का निवारण भी किया जाएगा। साथ ही किस तरह से कर्मचारी और नियोक्ता कुछ चीजों का हल ढूंढ सकते हैं, उसे भी बताया जाएगा। इस निधि आपके निकट कार्यक्रम का आयोजन जिले के उप श्रम आयुक्त कार्यालय, श्रम न्यायालय परिसर और सेक्टर 12 आदि जगहों पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें