फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनएचपीसी रेलवे अंडरपास में जल भराव से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
दो करोड़ की लागत से डाली जाएगी 900 एमएम की सीवर लाइन
विज्ञापन



ग्रेटर फरीदाबाद की मास्टर सीवर लाइन से किया जाएगा कनेक्शन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनएचपीसी रेलवे अंडरपास में जल भराव की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से मास्टर सीवर स्कीम के तहत सीवर के पानी की निकासी के लिए 900 एमएम की सीवर लाइन डाली जाएगी। इसके लिए एफएमडीए द्वारा निविदा जारी कर दी गई है। यह काम दो करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा। यहां डाली जाने वाली सीवर लाइन का कनेक्शन ग्रेटर फरीदाबाद की मास्टर सीवर लाइन से किया जाएगा।
अंडरपास में अक्सर सीवर का पानी भरा रहता है, लेकिन बारिश के दिनों में परेशानी अधिक बढ़ जाती है। यहां तीन से चार फीट तक पानी भर जाता है। हर साल यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और अन्य लोगों की जान पर बन आती है, क्योंकि वाहन इतने गहरे पानी में डूब जाते हैं और बंद हो जाते हैं। स्थानीय लोग, दुकानदार और पुलिस के सहयोग से कई लोगों को बचाया गया है। अंडरपास में पानी भरने के बाद लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करते हैं। इस दौरान भी कई हादसे हो चुके हैं। पिछले दिनों एक बुजुर्ग अंडरपास में पानी भरा होने के चलते रेलवे ट्रैक पार करके जाने लगा, तो फिसल कर नीचे गिर पड़ा था और उसकी मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य महिला ने ट्रेन की चपेट में आने से दोनों हाथ गंवा दिए थे।
विज्ञापन



मोटर का नहीं मिला कोई फायदा
फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) द्वारा पानी निकासी के लिए 50 हार्स पावर की एक मोटर यहां लगाई हुई है। लेकिन लगातार सीवर ओवरफ्लो होने की वजह से इस मोटर का अधिक फायदा नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन



कई साल से कर रहे हैं संघर्ष
रेलवे अंडरपास में जलभराव के स्थायी समाधान को लेकर ग्रीनफील्ड रेजीडेंट वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने बताया कि पिछले कई साल से स्थानीय निवासी संघर्ष कर रहे हैं। इस बाबत दो-तीन बार मुख्यमंत्री से भी मिल चुके हैं। अधिकारियों को ज्ञापन दिए जा चुके हैं। एफएमडीए की बैठक में मुद्दा उठा चुके हैं। पिछले दिनों एफएमडीए की बैठक में भी इस समस्या पर चर्चा हुई थी। एफएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर राजपाल ने नगर निगम व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से जवाब मांगा। इसके बाद तय हुआ कि नगर नगर इस सीवर लाइन को राजमार्ग पार करते हुए ग्रेटर फरीदाबाद की मास्टर सीवर लाइन से जोड़ेगा। कई साल पहले जब राजमार्ग बना था तो यह लाइन टूट गई थी। तब से इसकी ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। हालांकि, अब एफएमडीए की ओर से समस्या का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें