फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वाहन की टक्कर से अखबार विक्रेता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बाटा पुल पर स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण अखबार विक्रेता अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल की पहचान सेक्टर-23 निवासी त्रिभुवन के रूप में हुई है। त्रिभुवन अखबार वितरण के लिए घर से निकले थे। बाटा पुल पर स्ट्रीट लाइट बंद होने से अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें बादशाह खान नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने नगर निगम से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक कराने की मांग की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें