फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिजली कर्मचारियों की मांगों पर आज चंडीगढ़ में होगी बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। बिजली कर्मचारियों की मांगों पर सोमवार को चंडीगढ़ के हरियाणा निवास में ऊर्जा मंत्री की अध्यक्षता में बैठक होगी। 22 से 24 अक्तूबर की हड़ताल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हस्तक्षेप और 23 अक्तूबर की बैठक में मिले आश्वासन के बाद स्थगित हुई थी। हड़ताल के पहले दिन फरीदाबाद के बिजली दफ्तर खाली रहे थे और बिल भुगतान, नए कनेक्शन व शिकायतों का काम ठप रहा था।
विज्ञापन

बिजली यूनियन के कर्मचारी नेता लेखराज चौधरी ने बताया कि सरकार गुरुग्राम-फरीदाबाद की बिजली व्यवस्था निजी हाथों में देने की तैयारी कर रही है। जो कि आम जनता और कर्मचारियों के हित में नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि निजीकरण होने के बाद आम जनता को महंगी बिजली खरीदनी पड़ सकती है, जिससे उनके बजट पर असर पड़ेगा। इसके साथ ही विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों के हित भी प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में बिजली विभाग का निजीकरण नहीं होने दिया जाएगा। बैठक के बाद यूनियन के पदाधिकारी इस बारे में फैसले लेंगे, जिसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें