फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर गई ममता: नवजात बेटी को काली पन्नी में भरकर कूड़े में फेंका, 'खाकी' ने लगा दी जान बचाने के लिए जान; Video

Tue, 03 Feb 2026 05:43 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

डॉक्टरों के अनुसार मृत शिशु एक नवजात बच्ची थी। इसके बाद आवश्यक चिकित्सीय और कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नवजात बच्ची को काली पन्नी में भरकर कूड़े में फेंका - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद सेक्टर-12 स्थित अग्निशमन कार्यालय के पास एक कूड़े के ढेर में काली पन्नी में लिपटा नवजात का शव मिला। मंगलवार को करीब दो बजे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों की नजर पन्नी पर पड़ी। संदेह होने पर जब उन्होंने पास जाकर देखा तो पन्नी के भीतर नवजात शिशु पाया गया। यह दृश्य देखते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

 

तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से प्राथमिक जानकारी जुटाई और बिना देरी किए नवजात को अपने कब्जे में लेकर बीके नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के आपातकालीन विभाग में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने शिशु की जांच की।
विज्ञापन

डॉक्टर ने शिशु को मृत घोषित किया
जांच के बाद डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार मृत शिशु एक नवजात बच्ची थी। इसके बाद आवश्यक चिकित्सीय और कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें