फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नए साल के जश्न की धूम, शहरभर में तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारों, शॉपिंग मॉल और गिफ्ट की दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नए साल के स्वागत को लेकर स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर में उत्सव का माहौल दिखाई देने लगा है। बाजारों, शॉपिंग मॉल और गिफ्ट की दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
लोगों में नए साल के जश्न को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार जश्न सिर्फ होटलों, रेस्त्रां और क्लबों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सोसाइटी, हाउसिंग कॉम्प्लेक्स और फार्म हाउस में भी बड़े स्तर पर आयोजन किए जा रहे हैं। नए साल के सेलिब्रेशन वाले लगभग हर स्थान पर डीजे पर डांस के साथ लजीज व्यंजनों का इंतजाम किया गया है। परिवार और दोस्तों के साथ लोग देर रात तक जश्न मनाने की तैयारी में हैं। शहर के मंदिरों में भी नए साल के स्वागत के लिए विशेष पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों की व्यवस्था की गई है। अरावली की वादियों में स्थित पर्यटन निगम के होटल राजहंस और मैगपाई में फैमिली आउटिंग के साथ डीजे सेलिब्रेशन की विशेष व्यवस्था की गई है, जहां बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


वहीं नए साल के मौके पर शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। पुलिस के अनुसार आज शाम चार बजे से शहर के मुख्य चौक-चौराहों, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, प्रमुख बाजारों, होटलों, रेस्त्रां और पार्टी हॉल के आसपास पुलिस नाके लगाए जाएंगे। हुड़दंगबाजों और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त नजर रखी जाएगी। इसके अलावा स्मार्ट सिटी में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्त करते रहेंगे।

सोसाइटियों में डीजे व झूले की व्यवस्था, भंडारे का आयोजन

शहर की कई प्रमुख सोसाइटियों में भी नए साल के लिए खास आयोजन किए जा रहे हैं। रॉयल हेरिटेज, प्रिंसेस पार्क, पुरी लैवेंडर, आगमन, डिस्कवरी पार्क, पुरी प्राणायाम और ओमेक्स सहित अन्य सोसाइटी में डीजे, खानपान और बच्चों के लिए झूलों की व्यवस्था की गई है। रॉयल हेरिटेज सोसाइटी के निवासी महेश ने बताया कि सोसाइटी में एक जनवरी को भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी निवासी प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। वहीं प्रिंसेस पार्क सोसाइटी के निवासी रमणिक ने बताया कि सोसाइटी परिसर में बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे, साथ ही डीजे और खाने-पीने की स्टॉल भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


मंदिर को लाइटों और गुब्बारों से सजाया गया

शहर के प्रमुख मंदिरों को लाइटों और गुब्बारों से सजाया गया है। हर ओर भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। एनआईटी स्थित वैष्णो देवी मंदिर, पांच नंबर स्थित बांके बिहारी मंदिर सहित कई मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया है। वैष्णो देवी मंदिर में करीब पांच हजार गुब्बारे लगाए गए हैं। वहीं, सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम व बाटा के पास खाटू श्याम मंदिर को भी लाइटों और फूलों से सजाया गया है। सभी मंदिर रात के समय जगमगाते हुए नजर आ रहे हैं। शहर में खुशी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें