फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले में अप्रैल से शुरू होंगी नई खेल नर्सरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
-खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। जिले के खिलाड़ियों के लिए राहत और उत्साह भरी खबर है। अप्रैल महीने में नई खेल नर्सरियां शुरू होने जा रही हैं, जिससे उभरती प्रतिभाओं को अपने ही क्षेत्र में बेहतर व निशुल्क प्रशिक्षण का मंच मिल पाएगा। इस बार खेल विभाग को 96 संस्थानों से आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनका फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा कर लिया गया है।
अब मानकों पर खरे उतरने वाले संस्थानों के प्रस्ताव मुख्यालय को भेजे दिए हैं। मंजूरी मिलते ही इन जगहों पर खेल नर्सरियां शुरू कर दी जाएंगी। इससे खिलाड़ियों को दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और नजदीक में कोचिंग, अभ्यास और संसाधन उपलब्ध होंगे। नई खेल नर्सरियां शुरू करने के लिए 22 फरवरी तक आवेदन मांगे गए थे। इनमें सरकारी व निजी खेल और शिक्षण संस्थानों सहित पंचायतों से 96 आवेदन आए हैं। अब नए आवेदनों पर विभाग की जिला स्तरीय टीम ने फिजिकल वेरिफिकेशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन नर्सरियों से पहले सरकारी कोचों की खेल नर्सरियां शुरू होंगी। इसके बाद आवेदन करने वाले सरकारी शिक्षण व खेल संस्थानों और पंचायतों में खेल नर्सरियां शुरू होंगी। इसके बाद निजी शिक्षण व खेल संस्थानों में नर्सरियां शुरू की जाएंगी। खेल नर्सरियां न सिर्फ खिलाड़ियों को शुरुआती स्तर पर बेहतर मार्गदर्शन देंगी, बल्कि उन्हें प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में भी अहम भूमिका निभाएंगी। इससे जिले से अधिक खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकेंगे। जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह ने बताया कि खेल नर्सरियां शुरू करने के लिए इस बार 96 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनका भौतिक सत्यापन पूरा कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें