फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दादसिया में बनेगा नया स्कूल भवन, मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगला गुजरान विद्यालय में भी होंगे विकास कार्य, ग्रामीण इलाकों के बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। जिले में शिक्षा के स्तर को बेहतर करने और बच्चों को सुरक्षित व आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्कूल भवन उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने शुक्रवार को करीब डेढ़ करोड़ की लागत से दो प्रमुख निर्माण कार्यों को मंजूरी दी है। विभाग की तरफ से गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल (जीपीएस) दादसिया में एक नया स्कूल भवन बनाया जाएगा। साथ ही गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (जीएमएसएसएस) नंगला गुजरान में चहारदीवारी व अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे।
जिले के ग्रामीण इलाकों में अब भी बड़ी संख्या में स्कूल भवन जर्जर हालत में हैं या फिर उनमें बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। जीपीएस दादसिया में नया स्कूल बनने से न केवल बच्चों को पढ़ाई के लिए सुरक्षित जगह मिलेगी बल्कि गांव के अभिभावकों की भी चिंता कम होगी। अभिभावक अक्सर शिकायत करते रहे हैं कि बच्चों को तंग कमरों या अस्थायी जगहों पर पढ़ाई करनी पड़ती है। नया भवन बनने से शिक्षा का माहौल बदलेगा और बच्चे उत्साह से स्कूल जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं नंगला गुजरान में चहारदीवारी व अन्य निर्माण सुरक्षा के लिहाज से अहम है। खुले स्कूल परिसर में स्कूल टाइम के बाद अक्सर असामाजिक तत्वों की आवाजाही लगी रहती है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लावारिस पशु भी परेशानी का कारण बनते हैं। अब इन खतरों से बचाव होगा।



स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

गांव दादसिया और नंगला गुजरान के लोगों में इस परियोजना को लेकर उत्साह है। गांव के लोगों का कहना है कि बच्चों को लंबे समय से बेहतर स्कूल भवन और सुरक्षित माहौल की जरूरत थी। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कई बार इसकी मांग भी की थी।
विज्ञापन


विकास कार्यों के साथ अन्य कई स्कूलों में कार्याें की स्वीकृति मिली है। आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में नई बिल्डिंग बनाई जाएंगी। - अशोक कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें