फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: न्यू लाइफ क्लब ने एनआईटी फरीदाबाद को 24 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
-तीन विकेट लेने वाले मनोज बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पाली स्थित क्रिकेट मैदान पर रविवार को न्यू लाइफ क्रिकेट क्लब और एनआईटी फरीदाबाद के बीच मुकाबला खेला गया। न्यू लाइफ क्लब ने एनआईटी फरीदाबाद को 24 रन से हराया। टी-20 मैच में न्यू लाइफ ने 139 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब पारी में एनआईटी की टीम 18.2 ओवर में सिर्फ 115 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


न्यू लाइफ के लोकेश नागपाल ने 48, विकास ने 43 और बिट्टू ने 25 रन बनाए। एनआईटी के अमित और हरीश जायसवाल ने तीन-तीन विकेट लिए। एनआईटी के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। न्यू लाइफ के मनोज ने तीन विकेट चटकाए जबकि राहुल सिंह और अमर को दो-दो विकेट मिले। विजेता टीम के तीन विकेट लेने वाले मनोज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें