फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: न्यू फरीदाबाद को मिलेगी नियमित जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
48 घंटों के अंदर होगा समस्या का समाधान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। न्यू फरीदाबाद कहे जाने वाले वार्ड नंबर-18 के हजारों परिवारों के लिए आने वाली गर्मी पहले से कहीं अधिक राहत भरी रहने की उम्मीद जगी है। नगर निगम फरीदाबाद ने क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। निगम ने ट्यूबवेलों के ठीक से संचालन और वार्षिक रखरखाव के लिए करीब डेढ़ करोड़ की राशि मंजूर की है। इस योजना का उद्देश्य नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करना है ताकि ऊंचे इलाकों में रहने वाले परिवारों को टैंकरों और निजी बोरवेल पर निर्भर न रहना पड़े।

पिछले कई वर्षों से वार्ड-18 के कई सेक्टरों और कॉलोनियों में पानी की समस्या आम बात हो गई है। गर्मियों में ट्यूबवेल की मोटर जलना, पैनल खराब होना या तकनीकी गड़बड़ियां आना लगभग हर साल की कहानी बन चुकी है। शिकायत के बाद भी मरम्मत में देरी होती है और लोग बार-बार निगम कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर होते हैं।
विज्ञापन



आउटसोर्सिंग से बदलेगा कामकाज का तरीका

नई योजना के तहत ट्यूबवेलों का पूरा संचालन एक निजी एजेंसी को सौंपा जाएगा जो केवल पंप चलाने तक सीमित नहीं रहेगी। एजेंसी को मोटरों की मरम्मत, रीवाइंडिंग, केबल बदलने, पैनल दुरुस्त करने और अन्य तकनीकी कार्य करने होंगे। शर्तों में स्पष्ट किया गया है कि शिकायत मिलने के 48 घंटे के भीतर समस्या का समाधान करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही एजेंसी को स्टैंडबाय मोटर-पंप का स्टॉक भी रखना होगा।

नियमित आपूर्ति और बेहतर प्रेशर की उम्मीद

नई व्यवस्था लागू होने के बाद ट्यूबवेलों को सामान्य दिनों में कम से कम 16 घंटे चलाना अनिवार्य होगा जिससे दूर-दराज और ऊंचे इलाकों तक पानी पहुंच सके। इसके साथ ही ट्यूबवेलों की समय-समय पर सफाई कराई जाएगी जिससे पानी का डिस्चार्ज और प्रेशर बेहतर बना रहे। अभी तक कई जगहों पर कम प्रेशर के कारण लोग मोटर लगाकर पानी खींचने को मजबूर है लेकिन इस योजना से उस समस्या में कमी आने की उम्मीद है। पंप चैंबरों की साफ-सफाई और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी एजेंसी की होगी जिससे निगम की संपत्तियों को नुकसान न पहुंचे।
विज्ञापन


लोगों की सुविधा के लिए निगम हर स्तर पर तेजी से काम कर रहा है। जल्द ही लोगों को इस योजना का लाभ मिलना भी शुरू हो जाएगा। - धीरेंद्र खड़गटा, निगम आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें