फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एफआईएमटीआईए में जुड़ रहे नए उद्यमी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एफआईएमटीआईए) अपने संगठन का विस्तार करने और औद्योगिक क्षेत्र को मजबूती देने के लिए लगातार नए सदस्यों को जोड़ रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को संगठन ने अपने विस्तार अभियान को आगे बढ़ाते हुए मोहन शर्मा को एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन


संगठन में शामिल होने पर मोहन शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मोहन शर्मा ने एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह फरीदाबाद के औद्योगिक विकास और उद्यमियों के हितों के लिए पूरी तरह समर्पित रहेंगे। इस अवसर पर संगठन के कई प्रमुख सदस्य और स्थानीय उद्यमी उपस्थित रहे। इस दौरान, हेमंत शर्मा, वीरभान शर्मा, दीपक प्रसाद, वीके गुप्ता सहित कई उद्यमी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें