फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खेल-खेल में बच्चों को सिखाई जा रही नई कला

विज्ञापन
विज्ञापन
एतमादपुर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में गतिविधियों का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में इन दिनों बच्चों को पढ़ाई के प्रति उत्साहित करने के लिए कक्षा तत्परता कार्यक्रम जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को एतमादपुर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बाल वाटिका से लेकर कक्षा पांचवीं तक के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

शनिवार को कार्यक्रम की शुरुआत चित्र गतिविधि से हुई, जहां छोटे बच्चों ने कागज पर अपनी कल्पनाओं के रंग उकेरे। शिक्षकों ने बच्चों को मात्राओं की पहचान कराने के लिए मजेदार खेल खिलाए, जिससे कठिन लगने वाले शब्द भी बच्चों को आसानी से समझ आने लगे। सबसे आकर्षक गतिविधि क्ले मॉडलिंग (चिकनी मिट्टी से कलाकृतियां बनाना) रही। बच्चों ने गीली मिट्टी का उपयोग कर आम, अंगूर, बैंगन और टमाटर जैसे फल और सब्जियों के मॉडल बनाए। इसके माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता और एकाग्रता को बढ़ावा दिया गया। इसके बाद बच्चों को स्कूल की लाइब्रेरी (पुस्तकालय) ले जाया गया, जहां उन्होंने अपनी पसंद की कहानी की किताबें पढ़ीं।
विज्ञापन


कक्षा तत्परता कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके आसपास के वातावरण से जोड़ना भी है। शिक्षकों ने बच्चों को पार्क, स्कूल और अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

वर्जन-
इस तरह की गतिविधियों से बच्चों का न केवल मानसिक विकास होता है, बल्कि स्कूल आने के प्रति उनकी रुचि भी बढ़ती है। - चतरसिंह, मुख्य अध्यापक, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एतमादपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें