संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। पड़ोस में रहने वाली लड़कियों के साथ कहासुनी होने पर भाई द्वारा घर पर पत्थरबाजी करने का आरोप है। पत्थरबाजी में किसी को जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आदर्श नगर निवासी छीतर पाल ने बताया कि 25 जून को पड़ोसी गिर्राज की लड़कियों के साथ कहासुनी हो गई थी। आपस में बातचीत करके झगड़ा समाप्त हो गया था। रात को वह अपने घर पर सोए हुए थे। तभी कुछ अज्ञात लोग उनके घर के बाहर आए और मुख्य दरवाजे पर जोर-जोर से पत्थर मारने लगे। उनकी छत पर बने शौचालय, दरवाजे व अन्य सामान टूट गया। मुख्य दरवाजा खुला नहीं होने की वजह से आरोपी घर के अंदर नहीं आ पाए। छीतर का आरोप है कि गिर्राज के लड़के सोनू ने ही उनके ऊपर पत्थर से हमला किया है।