फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नेहरू महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ रुचिरा खुल्लर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर के पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ रुचिरा खुल्लर को निलंबित कर दिया गया है। उन पर वित्तीय अनियमितता का आरोप है। खुल्लर को उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह ने निलंबित किया है। खुल्लर इससे पहले 2024 में भी निलंबित हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार महाविद्यालय में दो दिन पूर्व ही मुख्य सतर्कता अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए उनको निलंबित किया गया। साथ ही आदेश में यह भी लिखा गया है कि वे उच्च अधिकारियों की अनुमति के बिना वह फरीदाबाद नहीं छोड सकतीं। हालांकि पत्र में निलंबन के कारणों को जिक्र नहीं है। बता दें कि निलंबन की अवधि में डॉ. रुचिरा खुल्लर राजकीय महिला विद्यालय में लाइन अटैच रहेंगी। इस मामले पर बात करते हुए डॉ रुचिरा खुल्लर का कहना है कि उन्हें निलंबन को लेकर कोई सूचना या पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। उनका कहना कि साल 2026 में ही उनका कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में निलंबन का आदेश उनकी छवि को खराब करेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें