फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले में टीबी नियंत्रण अभियान में लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेसर स्वास्थ्य केंद्र में जांच व्यवस्था कमजोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। जिले में टीबी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं सवालों के घेरे में हैं। नियमानुसार टीबी मरीजों के संपर्क में आने वाले परिवार के सदस्यों की भी जांच अनिवार्य है, लेकिन कई स्वास्थ्य केंद्रों में इस दिशा में लापरवाही देखी जा रही है।



इसी क्रम में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुजेसर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सामने आया कि यहां संदिग्ध मरीजों की टीबी जांच सही तरीके से नहीं हो रही है। इस पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. हरजिंद्र सिंह और सुपरवाइजर सुभाष गहलोत ने नाराजगी जताई और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस क्षेत्र में टीबी के करीब 40 मरीज हैं, जबकि स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में हर सप्ताह लगभग 400 मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में जांच व्यवस्था मजबूत होना बेहद जरूरी है।



उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. हरजिंद्र सिंह ने कहा कि टीबी नियंत्रण के लिए समय पर जांच बेहद आवश्यक है। कई मामलों में मरीजों को लंबे समय तक बीमारी का पता नहीं चलता, जिससे स्थिति गंभीर हो सकती है। उन्होंने बताया कि समय पर जांच और नियमित दवा से टीबी पूरी तरह ठीक की जा सकती है, लेकिन इसके लिए सतर्कता और नियमित निगरानी जरूरी है।
विज्ञापन




जिला टीबी अधिकारी ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिए गए हैं कि टीबी मरीजों के संपर्क में आए लोगों की अनिवार्य रूप से जांच की जाए। जहां भी खामियां मिल रही हैं, उन्हें जल्द सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग पूरी गंभीरता से काम कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें