फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अंडरपास में डूबे नीरज की हालत नाजुक, दूसरे दिन भी वेंटिलेटर पर

विज्ञापन
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में भरे बारिश के पानी में डूबी स्कूल बस को क्रैन से निकालते हुए। सं - फोटो : 1
विज्ञापन
एहतियात के तौर पर ओल्ड फरीदाबाद और ग्रीनफील्ड अंडरपास बंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में पानी में फंसे करीब 68 वर्षीय नीरज की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें दूसरे दिन भी एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार नीरज की उम्र और गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार कार डूबने के दौरान उनके शरीर में काफी मात्रा में पानी चला गया था, जिसके कारण हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अंडरपास में फंसी फॉर्च्यूनर और स्कूल बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाल लिया गया है। शनिवार को एहतियात के तौर पर ओल्ड फरीदाबाद और ग्रीनफील्ड अंडरपास बंद रखे गए। दोनों अंडरपास के दोनों तरफ पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि कोई वाहन पानी में प्रवेश न कर सके। गौरतलब है कि शुक्रवार को भारी बारिश के बाद अंडरपास में करीब 30 फुट तक पानी भर गया था। नीरज महिला थाना सेक्टर-21 की तरफ से अंडरपास की ओर आए थे। स्थानीय लोगों ने पानी की गहराई को देखते हुए उन्हें अंदर जाने से रोकने का प्रयास किया लेकिन वह कार लेकर अंडरपास में चले गए। कुछ दूरी पर पहुंचते ही अधिक पानी के कारण फॉर्च्यूनर फंस गई और देखते ही देखते डूबने लगी। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने किसी तरह नीरज को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में भरे बारिश के पानी में डूबी स्कूल बस को क्रैन से निकालते हुए। सं- फोटो : 1

Next
AU ऐप में पढ़ें