फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घर और गोदाम में छिपाकर रखी थीं नशीली दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबंधित नशीली दवाओं का कारोबार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

फतेहपुर बिल्लौच गांव में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की छापेमारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट ने फतेहपुर बिल्लौच गांव में कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रवीन कुमार निवासी होली चौक के पास फतेहपुर बिल्लौच के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के मकान और सामने बने गोदाम से बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां, कैप्सूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले में थाना सदर ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 8 अगस्त को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो फरीदाबाद की टीम गश्त और नशे की रोकथाम के लिए फतेहपुर बिल्लौच ऑटो स्टैंड पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि प्रवीन कुमार अपने घर और मेडिकल स्टोर के माध्यम से प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेचता है। सूचना के आधार पर टीम ने अधिकारियों को जानकारी दी और कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची।
विज्ञापन



पुलिस टीम ने प्रवीण कुमार के मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे से अल्प्राजोलम की 15 स्ट्रिप में 225 गोलियां बरामद हुईं। इनका कुल वजन करीब 43.296 ग्राम बताया गया। इसके अलावा ट्रामाडोल और पैरासिटामोल वाली 125 गोलियां बरामद हुईं, जिनका वजन करीब 61.120 ग्राम था। अलग-अलग ब्रांड की ट्रामाडोल वाली कैप्सूल भी मिली है, जिनका वजन करीब 66.05 ग्राम बताया गया। पुलिस ने ट्रामाडोल के इंजेक्शन भी बरामद किए। इसके बाद टीम ने आरोपी के सामने स्थित गोदाम की तलाशी ली। यहां एक गत्ते की पेटी में अल्प्राजोलम की बड़ी मात्रा में गोलियां मिलीं। इनका वजन करीब 1056 ग्राम बताया गया। इसके अलावा ट्रामाडोल के 300 इंजेक्शन और 50 अन्य इंजेक्शन बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार सभी बरामद सामग्री में ट्रामाडोल नमक का कुल वजन करीब 899.170 ग्राम पाया गया।
विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि आरोपी से बरामद नशीली दवाओं के बिल और लाइसेंस मांगे गए लेकिन वह कोई डॉक्यूमेंट जमा नहीं कर सका और न ही संतोषजनक जवाब दे पाया। बरामद माल को पेटी में पैक कर सील किया गया और पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें