-बस बल्लभगढ़ से अरुआ चांदपुर गांव जा रही थी, तीन युवकों ने किया पथराव
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ बस डिपो से अरुआ चांदपुर जा रही 916 सिटी बस पर सोमवार की शाम युवकों ने पथराव कर दिया। जिसमें सिटी बस के पीछे कर शीशा टूटकर बस के अंदर बैठी युवती की आंख में लग गया। आरोप है कि अन्य यात्रियों को भी शीशे लगे हैं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के अनुसार सिटी बस और आरोपियों के बीच समझौता हो गया है।
सिटी बस के डिपो मैनेजर मनीष त्यागी ने बताया कि डिपो से 916 रूट पर बस का संचालन किया जाता है। यह बस बल्लभगढ़ डिपो से होकर बल्लभगढ़ डिपो से सेक्टर तीन से मुजेड़ी मोड़ से तिगांव से कोराली, चांदपुर और गांव अरुआ को जाती है। इस रूट पर चार बसों को चलाया जाता है। यह बस शाम को करीब साढ़े छह बजे बल्लभगढ़ से चली थी। जैसे ही यह बस मुजेड़ी मोड़ के पास पहुंची, तभी युवकों ने बस पर पथराव कर दिया। जिससे बस के पीछे का शीशा टूट गया और पीछे बैठी युवती भारती की आंख में लग गया। युवती भारती गांव मंधावली की रहने वाली है। वह बल्लभगढ़ से तिगांव के लिए बैठी थी। आरोप है कि इस दौरान कुछ और यात्रियों पर भी शीशे लगे हैं। इस दौरान चालक व परिचालक की सूचना पर थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना सदर प्रभारी महेंद्र ने बताया कि सिटी बस संचालकों और युवकों के बीच समझौता हो गया।