फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। थानांतर्गत गांव महू में बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी आरिफ की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके साले के लड़के शाहिद पुत्र लियाकत निवासी नावली को दबोच लिया।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या की वारदात में शाहिद की अहम भूमिका थी। आरोप है कि घटना के दौरान शाहिद ने मृतक को पकड़ा था, जबकि मुख्य आरोपी आरिफ ने अपने पिता के सिर पर लाठी से वार किया। इस हमले में घायल पिता की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना बीते साल अक्टूबर में एक पारिवारिक विवाद के दौरान हुई थी। हत्या के बाद आरोपी बेटा आरिफ फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने लगभग 5 महीने बाद गिरफ्तार किया। आरिफ से पूछताछ के दौरान ही शाहिद की संलिप्तता सामने आई। गुप्त सूचना और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शाहिद को गिरफ्तार कर लिया। थाना सदर फिरोजपुर झिरका प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें