फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड रेज में युवक की पीट-पीट कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पिकअप गाड़ी से पानी के छीटें उछलने का विरोध करने पर चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। हालत बिगड़ने पर परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

एनआईटी-चार आदर्श नगर निवासी अजय ने बताया कि उनका 36 वर्षीय भाई लखमी अपना टैंपो चलाता था। रविवार रात को वे दोनों बाइक पर सवार होकर चिमनीबाई चौक से अपने घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एसजीएम नगर की तरफ से एक पिकअप गाड़ी आ रही थी। मुल्ला होटल चौक पर पिकअप गाड़ी से वहां जमा पानी की छीटें उछलकर उनके कपड़ों पर आ गए। इस पर लखमी ने पिकअप के चालक को आराम से गाड़ी चलाने की हिदायत दी। इस पर पिकअप चालक और परिचालक उनके साथ गाली-गलौच करने लगे। लखमी और अजय ने विरोध किया तो पिकअप चालक ने अपने साथियों को फोन कर मौके पर बुला लिया।
कुछ ही देर में तीन-चार लोग वहां आ गए और उन्होंने लखमी और अजय को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने लखमी के पेट व छाती में लात घूसों से कई वार किए और मौके से फरार हो गए। अजय अपने भाई को घायलावस्था में लेकर घर आ गया। वे उसे डॉक्टर के पास ले गए और दवा दिलवा दी। अजय के अनुसार, रात को लखमी की हालत बिगड़ गई और खून की उल्टियां होने लगी। इस पर वे उसे बीके सिविल अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने के कारण उसे सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया, मगर वे उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मगर परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इसके बाद परिजन राजी हुए और देर शाम लखमी के शव का पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें