फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बहन की शादी के लिए हत्या के आरोपी को मिली 4 घंटे की मोहलत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरिम जमानत देने से अदालत का इन्कार, 20 नवंबर को पुलिस अभिरक्षा में गांव ले जाया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दो लोगों की हत्या के आरोप में जेल में बंद हंसू को बहन की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत नहीं मिली। हालांकि, अदालत ने उसे 20 नवंबर को चार घंटे के लिए पुलिस अभिरक्षा में गांव जाने की अनुमति दी है। उसे दोपहर दो से शाम छह बजे तक गांव शाहजहांपुर में शादी में शामिल कराया जाएगा।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार की अदालत ने यह आदेश 11 नवंबर को जारी किया। हंसू ने 16 से 20 नवंबर तक अंतरिम जमानत मांगी थी। उसने याचिका में कहा था कि उसकी बहन मोनिका शर्मा की शादी 20 नवंबर को गांव शाहजहांपुर में है। सरकारी वकील ने शादी की पुष्टि की, लेकिन गंभीर अपराध का हवाला देते हुए जमानत का विरोध किया। अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए अंतरिम जमानत देना उचित नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने पाया कि हंसू पर एक अक्तूबर 2023 को राजकुमार और हिमांशु की चाकू सहित घातक हथियारों से हत्या करने के आरोप हैं। उसके खिलाफ छांयसा थाने में हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, आपराधिक साजिश और एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। अदालत ने यह भी ध्यान में रखा कि हंसू के पिता के बयान के अनुसार, परिवार में उसका एक अन्य भाई भी है। पुलिस आयुक्त और जिला जेल नीमका के अधीक्षक को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें