फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 12 साल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। हत्या के मामले में करीब 12 साल से फरार चल रहे आरोपी को थाना तिगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव सिडोला निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 10 अगस्त को बल्लभगढ़-सोहना मार्ग स्थित गांव लाला खेड़ली से गुप्त सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार 5 अक्तूबर 2014 को गांव सिडोला निवासी सुमित के साथ मारपीट की गई थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। थाना तिगांव में हत्या का केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान बीर सिंह, नारायण, सुशील और तेजवीर को गिरफ्तार किया था। 31 अगस्त 2016 को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कंचन माही की अदालत ने चारों आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वहीं राजकुमार गिरफ्तारी से बचकर फरार हो गया था। तकनीकी जांच में उसके राजस्थान के भिवाड़ी में रहने की जानकारी मिली। पुलिस टीम भिवाड़ी पहुंची लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। इसके बाद तकनीकी सहायता से उसकी लोकेशन का पता लगाकर उसे लाला खेड़ली से पकड़ लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें