फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नगर निगम के अस्थाई कर्मचारी ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पत्नी के मायके जाने के दौरान कमरे में उठाया कदम, भतीजे ने फंदे पर लटका देखा- पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। तिरखा कॉलोनी में नगर निगम फरीदाबाद के अस्थायी कर्मचारी ने बुधवार रात अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजपाल (40) के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वह नगर निगम में बेलदारी का काम करता था। बताया जा रहा है कि राजपाल शराब पीने का आदी था और उसका पत्नी के साथ अक्सर विवाद रहता था।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे राजपाल अपने कमरे में था। उसकी पत्नी रेखा उस समय अपने मायके गई हुई थी। इसी दौरान राजपाल के भाई के बेटे ने उसे कमरे में फंदे पर लटका देखा। उसने शोर मचाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राजपाल को अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पत्नी रेखा के बयान के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें